हरियाणा से दोस्तों के साथ कम बजट में रोड ट्रिप पर जाना है, तो इन जगहों पर घूमने जाएं

Live aap news: घूमना लगभग हर किसी को पसंद होता है। कई लोगों को तो अगर पूरे महीने भी घूमने के लिए कह दिया जाए, तो उनका मन नहीं भरेगा। घूमने-फिरने के शौकीन लोगों को सबसे ज्यादा रोड ट्रिप पर जाना पसंद होता है। अगर दोस्तों के साथ रोड ट्रिप पर हर महीने जाने का प्लान बन जाए, तो जिंदगी और भी ज्यादा हसीन लगने लगती है। क्योंकि घूमने से आपका स्ट्रेस कम होता है। इससे रोज एक ही काम करके परेशान हो गए लोगों को कुछ अलग करने का भी मौका मिल जाता है।

सवाल यह है कि हर महीने कहीं घूमने कैसे जाएं, क्योंकि बिना खर्चे के आप कहीं नहीं घूम सकते। ऐसे लोगों को यह आर्टिकल काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको हरियाणा के आस-पास कुछ सुंदर जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप कम खर्चे में अपने दोस्तों के साथ रोड ट्रिप पर जा सकते हैं।

हरियाणा से दोस्तों के साथ रोड ट्रिप पर कहां जाएं?

आप अपने दोस्तों के साथ 200 से 300 किमी के बीच स्थित जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। क्योंकि इसमें आपको करीब 3 से 4 घंटे के लिए ही ड्राइव करना पड़ेगा।

अलवर

हरियाणा से अलवर की दूरी 29.6 किमी है। आप 4 घंटे 2 मिनट में यहां पहुंच सकते हैं। अलवर के मुख्य आकर्षण महल और किले हैं। यह राजस्थान की सबसे सुंदर जगह में से एक है। अलवर को 52 किले के नाम से भी जाना जाता है। 2 दोस्त मिलकर 5 हजार में ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

इसके लिए आप अपनी बाइक या स्कूटी से घूमने जाएं और होटल में ठहरने की बजाय हॉस्टल में रात गुजारे। क्योंकि यहां आपका ज्यादा खर्चा नहीं होगा। आप वीकेंड पर यह ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

मसूरी

पहाड़ों पर जाने के शौकीन लोगों के लिए मसूरी भी अच्छी जगह है। हरियाणा से मसूरी 341.5 किमी है। आपको यहां पहुंचने में 6 घंटा 58 मिनट समय लगेगा। भले ही आपको यहां पहुंचने में समय ज्यादा लगे, लेकिन रास्ते में पड़ने वाले सुंदर नजारे आपकी इस ट्रिप को यादगार बना देंगे। आप इस ट्रिप को सुबह 5 से 6 बजे शुरुआत करें। इससे आप समय से यहां पहुंचकर 2 दिन घूम सकते हैं। मसूरी में घूमने के लिए अच्छी जगह बहुत सारी हैं।

ऋषिकेश, देहरादून और हरिद्वार

अगर आप मसूरी नहीं जाना चाहते हैं, तो इन 3 जगहों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। यह सभी जगह हरिया से रोड ट्रिप प्लान करने वालों के लिए बेस्ट है। हालांकि, इन सभी लोकेशन की हरियाणा से दूरी 200 से 300 किमी के बीच है। इसलिए आपको यात्रा करते समय बीच में थोड़ा आराम भी करना पड़ेगा। आप छोटे ढाबे और रेस्टोरेंट में नाश्ता करते हुए आगे निकल सकते हैं।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें