Live aap news: पूर्व रेलवे महिला कल्याण संगठन ई आर डब्ल्यू डब्ल्यू ओ की अध्यक्ष श्रीमती सीमा देवस्कर ने दिनांक 12.04.2025 को मालदा का दौरा किया। इस अवसर पर ई आर डब्ल्यू डब्ल्यू ओ मालदा की अध्यक्षा श्रीमती मनीषा गुप्ता सहित संगठन की अन्य गणमान्य सदस्याएं भी उपस्थित रहीं।
अपने दौरे के क्रम में, श्रीमती देवस्कर ने शिशु बिहार विद्यालय, मालदा का निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने शिक्षकों और छात्रों के साथ संवाद स्थापित किया तथा विद्यालय की शैक्षणिक अवसंरचना एवं छात्रों के कल्याण हेतु की जा रही व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। विद्यालय को सहयोग स्वरूप उन्होंने एक वाटर कूलर भेंट किया तथा ₹5,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। उनका उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु एक समृद्ध एवं पोषक वातावरण का सृजन सुनिश्चित करना रहा है।
इसके उपरांत, उन्होंने एक स्व-रोजगार समूह का दौरा किया, जिसका संचालन एक गैर-सरकारी संगठन (NGO) द्वारा किया जा रहा है और जिसे ERWWO/मालदा का सहयोग प्राप्त है। यहाँ उन्होंने महिला उद्यमियों द्वारा प्रदर्शित हस्तनिर्मित उत्पादों एवं उनके उद्यमशील प्रयासों की सराहना की तथा उन्हें उत्साहित किया। यह पहल महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
बाद में, ERWWO/मालदा की सदस्यों के साथ एक बैठक आयोजित की गई, जिसके उपरांत श्रीमती देवस्कर ने मालदा स्थित ईको पार्क का दौरा किया और वृक्षारोपण अभियान में सहभागिता निभाई। पर्यावरण जागरूकता की दिशा में उन्होंने पार्क की दीवारों पर रंग-बिरंगी, संदेशप्रद एवं जीवंत कलाकृतियों का चित्रकारी में सहभागिता निभाई, जिनमें उचित अपशिष्ट प्रबंधन एवं पर्यावरणीय संतुलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों को रेखांकित किया गया है।
पूर्व रेलवे महिला कल्याण संगठन (ई आर डब्ल्यू डब्ल्यू ओ) न केवल रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान हेतु भी विविध गतिविधियों के माध्यम से अपनी सामाजिक ज़िम्मेदारी का निर्वहन कर रहा है। मालदा मंडल में शिक्षा, स्व-रोजगार, महिला सशक्तिकरण एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में की गई ये पहलें, पूर्व रेलवे की समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं। ERWWO का यह निरंतर प्रयास पूर्व रेलवे की मानवीय छवि को सुदृढ़ करता है और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देता है।